16 दिनों से लापता जागर सिंह का शव त्यूणी में बरामद

--Advertisement--

संगड़ाह, 03 अप्रैलनरेश कुमार राधे

उपमंडल के गांव लजवा से लापता 55 वर्षीय जागर सिंह का शव 16 दिनों बाद उत्तराखंड के त्यूणी इलाके के अणु गांव के पास से बरामद हुआ। मृतक के मोबाइल पर गत 17 मार्च की शाम बलबीर उर्फ बब्लू की आखिरी बार बात हुई थी।

8 सदस्यीय परिवार में व इकलौते कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं और रोहडू क्षेत्र में मजदूरी के लिए घर से निकले थे।बेटी प्रियंका ने 21 मार्च को पुलिस थाना संगडाह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता ने कहा कि, HC दिनेश कुमार परिजनों के साथ उनकी शिनाख्त के लिए गए थे। उत्तराखंड पुलिस द्वारा कल विकासनगर में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हिमाचल व उत्तराखंड सरकार से नियमानुसार पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...