जागोरी संस्था ने लदवाडा पंचायत में किया उमड़ते सौ करोड़ अभियान का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

जागोरी संस्था द्वारा उमड़ते सौ करोड़ अभियान का आयोजन मझंगांम लदवाडा पंचायत में किया गया। यह अभियान हर वर्ष ना केवल भारत में बल्कि दुनिया के अलग अलग देशों में भी मनाया जाता है और इस वर्ष ये लगभग 107 देशों में मनाया जा रहा है।

इस वर्ष इस अभियान को धरती पर्यावरण से जोड़ते हुए लोगों को ये संदेश दिया गया कि जिस तरह लगातार महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है, उसी तरह हम अपनी धरती के साथ भी हिंसा कर रहे हैं। लगातार हम अपनी धरती में इतना ज़हर डाल रहे हैं कि वे बिलकुल ज़हरीली हो गई है।

साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बढ़ता जा रहा है और इस प्लास्टिक के बोझ तले धरती दब रही है। इन सब के इस्तेमाल से इन्सान ,पशु, पक्षी, जल,जंगल और हमारी ज़मीन बीमार होती जा रही है। अगर हमें शुद्ध खाना, हवा, पानी चाहिए तो ये बहूत ज़रूरी है कि हम प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। हमारी पृथ्वी भी हमसे प्रेम, शांति और सौहार्द की पुकार कर रही है। हम उसे स्वच्छ रखकर उसे सच्चा प्यार, शांति व सौहार्द्र प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों,महिला मंडल प्रधान व विभिन्न समुदाय के लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और “प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ” को लेकर गीतों भाषण वह चर्चा परिचर्चा के माध्यम से संदेश दिया।

कार्यक्रम में अलग अलग समुदाय,जाति,धर्म, लिंग व दूसरे देशों के सहभागियों सहित लगभग 250 लोगों ने अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों द्वारा पर्यावरण संरक्षण और “धरती बचाओ प्लास्टिक” हटाओ के बारे में शपथ ली गई।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मंझग्रां लदवाडा की प्रधान अच्छरी देवी, उपप्रधान योगराज चड्डा, ग्राम पंचायत मुन्दला की उपप्रधान मंजू वाला, महिला मंडल प्रधान सारिका, परवीन और जागोरी से चंद्र कांता, सधु, पंकज, श्रेष्ठा, सोनिका, रवीना, स्वरूप, महिंदर, प्रियंका और उर्मिला ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...