हिमाचल में 6 माह की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, मां ने पिलाया था बाजार का दूध

--Advertisement--

हिमाचल में 6 माह की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत, मां ने पिलाया था बाजार का दूध

मंडी, 23 जनवरी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र की कोटला खनुला पंचायत के शिल्ह गांव में दो दूध मुही बच्चियों की संदिग्ध मौत हो गई है। दोनों जुड़वां बहनें थीं। दोनों की उम्र साढ़े पांच महीने बताई जा रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार  गोहर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटला-खनूला के शिहल गांव में 6 महीने की दो बच्चियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार व पूजा कुमारी की जुड़वां बच्चियां थी। इनका एक बेटा भी है जो 4 साल का है। दोनों बच्चियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाजार का दूध पिलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह आज सुबह भी मां ने दोनों बच्चियों को दूध पिलाया।

उसके कुछ समय बाद बच्चियों का शरीर ठंडा पड़ने लग गया। परिवार वाले तुरंत इन्हें गोहर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डीएसपी देवराज के बोल 

डीएसपी मुख्यालय देवराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर बच्चियों की मौत किस वजह से हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...