सिरमौर राजवंश के मुखिया लक्ष्यराज की जननी ‘‘दीया कुमारी’’ होंगी राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, भजन लाल शर्मा होंगे मुख्यमंत्री

--Advertisement--

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

नाहन, 12 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

मंगलवार को राजनीतिक गहमागहमी सैंकड़ों कोस दूर राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रही थी, लेकिन एक शानदार खबर सिरमौर के लिए आई है। सिरमौर रियासत के राजवंश के मुखिया लक्ष्यराज की मां व सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की दोहती ‘‘दीया कुमारी’’ को राजस्थान में उप मुख्यमंत्री की बागडोर मिली है।

आपको बता दें कि भाजपा ने राजस्थान को दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उप मुख्यमंत्री के पद पर दीया कुमारी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।

वहीं दूसरी तरफ भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को दोपहर बाद हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। भजन लाल शर्मा सांगानेर सीट से भाजपा के विधायक हैं।

खास बात यह है कि भजन लाल शर्मा पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं और अब उन्हें सूबे की कमान सौंपी गई है। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। भजन लाल प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

बीजेपी ने उन्हें पहली बार मौजूदा विधायक लाहोटी का टिकट काटकर जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया था। सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है। चुनाव में भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...