तुनुहट्टी में पिकअप जीप से चरस की खेप बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने पिकअप जीप सवार 2 लोगों से 326 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात यातायात चैक पोस्ट तुनुहट्टी में मुख्य आरक्षी इंद्र कुमार द्वारा पुलिस दल के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान बनीखेत की तरफ से आई पिकअप जीप (एचपी 73-6614) को जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए।

पुलिस दल ने जब जीप की गहनता से जांच की तो उसमें से 326 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेते हुए वाहन सवारों को हिरासत में लिया।

आरोपियों की पहचान विनोद पुत्र जगदीश निवासी इंदरवाल डाकघर दिगाई और नीरज पुत्र सुशील ठाकुर निवासी गोठ तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...