कार से शराब की 46 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

कार से शराब की 46 पेटियां बरामद, मामला दर्ज

बिलासपुर,21 अक्तूबर

जनपद के घुमारवीं थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गत रात्रि पनौल में एक गाड़ी से शराब की 46 पेटियां बरामद की है। गाड़ी पनौल में लावारिस हालत में खड़ी थी, जिसे घुमारवीं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पकड़ा गया।

कार को क्रेन के माध्यम से घुमारवीं थाना लाया गया, जहां मैकेनिक द्वारा इसे खोला गया। गाड़ी से बीयर की 35 पेटियां, रॉयल स्टैग विस्की 9 पेटियां, रॉयल स्टैग की एक पेटी तथा ब्लैडर प्राइड की एक पेटी बरामद हुई है।

पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं थाना प्रभारी विपिन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...