नूरपुर मे राज्य स्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 6 व 7 सितंबर को

--Advertisement--

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार होंगे मुख्यातिथि

नूरपुर – सवर्ण राणा

नूरपुर का राज्य स्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 6 व 7 सितंबर क़ो बृजराज स्वामी मंदिर मे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं।एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के तौर पर प्रो चंद्र कुमार (कृषि एवं पशुपालन) मंत्री मौज़ूद रहेंगे।

उन्होने बताया की 6 सितंबर क़ो दोपहर 3 बजे शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा चौगान मैदान से श्री बृजराज स्वामी मंदिर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया की सायं 4.30 पर मुख्यातिथि द्वारा मंदिर मे पूजा अर्चना की जाएगी तथा 6.45 पर मुख्यातिथि का मंच पर आगमन /स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि द्वारा 7 बजे सायं सम्बोधन होगा ओर 7.30 से रात्रि 9.30 तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरसिमर सिंह ने बताया की 7 सितंबर क़ो सायं 7 बजे मुख्यातिथि का आगमन /स्वागत होगा, तथा 7.15 सायं मुख्यातिथि का सम्बोधन होगा।सायं 7.30 से रात्रि 9.30 तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

गुरसिमर सिंह ने बताया की राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव क़ो सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा हर तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों पर मंदिर कमेटी के उपप्रधान दविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हुई त्रासदी को देखते हुए इस वर्ष सादगीपूर्ण तरीके से महोत्सव मनाया जाएगा तथा कमेटी व प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया की प्रशासन के साथ सभी इलाका वासियों का इस मेले में महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने बताया कि वृदांवन के साथ पठानकोट से आई हुई सुंदर झांकियां भी निकाली जाएगी!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...