ट्राला और कार में जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल, चालक मौके से फरार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब में बहरहाल बैरियर पर ट्राले व कार की टक्कर में ट्राले के कंडक्टर की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। इस दौरान हादसे में कार सवार चार लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लाया गया है। जहां चारों की हालत स्थिर फिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बहराल के पास तेज मोड़ पर ट्राले के ब्रेक फेल होने से ट्राले के आगे चल रही कार को ट्राला चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं ट्राले की कंडक्टर साइट पर बैठा व्यक्ति नीचे गिर गया और ट्राली के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर के बोल

डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है व जांच की जा रही है। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार पांवटा हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक कंडक्टर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...