ज्वाली: नियांगल में दरकता पहाड़ बरपा रहा कहर, दो और मकान जमींदोज, लगातार बढ़ रहा खौफ

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की पंचायत नियांगल के वार्ड नं-पांच में दरकता पहाड़ लगातार कहर बरपा रहा है। जो अब तक 14 मकानों को अपनी आगोश में लेने के बाद भी अन्य मकानों को अपनी आगोश में लेने की तरफ बढ़ रहा है।

नियांगल पंचायत के वार्ड नं-पांच में रविवार को दरकते पहाड़ ने छह मकानों को जमींदोज कर दिया। सोमवार सुबह भी छह मकान पहाड़ के दरकने से जमींदोज हो गए, जबकि मंगलवार सुबह भी दो मकान जमींदोज हो गए। अभी तक 14 मकान जमींदोज हो चुके हैं तथा 11 मकान अभी भी खतरे में हैं।

लोगों के मकानों सहित जमीनें भी पहाड़ का मलबा गिरने से खराब हो गई हैं। हालांकि प्रशासन ने मौका पर जाकर मकानों को खाली करवा दिया है तथा लोगों को राजकीय मिडल स्कूल भौंका में ठहराया गया है तथा बाबा अमरनाथ सेवादल श्री मुक्तसर साहिब ने लंगर सेवा चलाई हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...