थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भागने के प्रयास में घायल हुआ आरोपी

--Advertisement--

थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भागने के प्रयास में घायल हुआ चोरी का आरोपी

सिरमौर, 07 अगस्त – नरेश कुमार राधे

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खाकी को चकमा देकर चोरी के आरोपी ने पुलिस थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है। जब आरोपी ने पुलिस थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान आरोपी घायल हो गया। पुलिस से भागने की कोशिश में आरोपी को कालाअंब थाना के जवानों ने थाने की गेट के समीप दबोच लिया।

घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल करवाया है। आरोपी की पहचान संजू पुत्र जगीर सिंह निवासी अजीजकला तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।

दरअसल आरोपी को पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में रविवार तड़के ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को थाने की हवालात में रखा गया था। दोपहर को चोरी के आरोपी संजू को खाना खाने के लिए हवालात से मैस में ले जा जाया जा रहा था। इसी दौरान संजू ने भागने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा कुछ समय पूर्व कालाअंब क्षेत्र से बाइक चोरी गई थी। कालाअंब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी संजू के खिलाफ पुलिस थाना से भागने का मामला भी अलग से दर्ज कर लिया है।

सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने कालाअंब पुलिस थाना से चोरी के आरोपी के भागने तथा उसके दोबारा से पकड़े जाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...