पीएनबी शाहपुर में पैसे निकालने आए उपभोक्ता के बैग से शातिर ने उड़ाए 15 हजार, मामला दर्ज

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक शाहपुर में राशि निकालने आए उपभोक्ता के बैग से शातिर द्वारा 15 हजार ले उडऩे का मामला प्रकाश में आया है।

शाहपुर के साथ लगते क्यारी गांव के निवासी ज्ञान चंद जो कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग उपमंडल शाहपुर से सेवानिवृत्त हैं, ने 15 हजार की बैंक से निकासी कर उन्हें अपने बैग में डाल लिया।

इस कार्य के लिए उनका बेटा भी उनके साथ था, परंतु पलक झपकते ही शातिर ने बैग को नीचे से ब्लेड से काट कर उक्त राशि निकाल कर रफूचक्कर हो गया। हालांकि यह सारा वाकया बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, परंतु शातिर का कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि उपभोक्ता के बैग से राशि चुराने का मामला दर्ज किया है व पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पीएनबी शाहपुर के अंदर यह चोरी की करीब चौथी घटना है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। उनका कहना है कि बैंक में सिक्योरिटी गार्ड न होने से भी ऐसी वारदातों को बल मिल रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंकों में शीघ्र ही सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएं, जिससे ऐसी वारदातों को पर अंकुश लग सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...