राजस्थान: क्रैश होकर घर पर गिरा एयरफोर्स का मिग-21 विमान, चार लोगों की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

एयरफोर्स के MiG-21 ने सूरतगढ़ी से उड़ान भरी थी. यह हनुमानगढ़ जिले के बहलोलनगर में क्रैश हो गया. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, दोनों पायलट सुरक्षित हैं. 

व्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिरा. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हालांकि, दोनों पायलट खुद को इजेक्ट करने में सफल रहे.

हनुमानगढ़ SP सुधीर चौधरी ने बताया कि विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. यह बहलोलनगर में क्रैश हो गया. विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक घर पर गिरा. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. उधर, घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

एयरफोर्स ने बयान जारी कर बताया, वायुसेना के MiG-21 ने आज सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी. तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों पायलट खुद को सुरक्षित निकालने में सफल रहे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार 

उधर, घटनास्थल पर परिजन प्रशासन के लोगों को शव नहीं उठाने दे रहे हैं. परिजनों ने प्रशासन का विरोध जताते हुए लिखित मुआवजे की मांग की है. परिजनों का कहना है कि मौके पर वादा करते अधिकारी निकल जात हैं, बाद में कुछ नहीं मिलता. जब तक उन्हें प्रशासन की ओर से मुआवजा का लिखित में भरोसा नहीं मिलता, शव को नहीं उठाने देंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...