दबंगों ने पिता सहित 9 साल की बेटी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में IGMC में भर्ती

--Advertisement--

Image

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के रोहनाट में बाप व 9 साल की बेटी पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों ही बाप-बेटी को चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित दिनेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि वह रोहनाट में शाम के समय अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे तो वहां पर सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने के बाद कुछ युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी और डंडे से प्रहार किया।

इसके चलते उसे और उसकी बेटी को काफी चोटें आई हैं। बेटी को शिलाई अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे पहले नाहन और फिर आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर कर दिया गया।

दिनेश ने कहा कि कुछ लोगों ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की और इसको लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया है लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि पुलिस में शिकायत नाम लिखा कर दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...