4 साल की बेटी के साथ पालमपुर ले जा रहा था नशे की खेप, गगल में पकड़ा गया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गग्गल पुलिस थाने की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे की खेप सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता बस की चैकिंग के दौरान मिली है।

गग्गल पुलिस थाना के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने गग्गल में अमृतसर से मनाली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के बैग में 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

उक्त व्यक्ति बस में अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ सफर कर रहा था। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान मसूर सिह पुत्र हरजीत सिंह निवासी बिंद्रावन पालमपुर के रूप में की गई है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...