20 दिन बाद जिंदगी की जंग हारा सैनिक कुलविंदर सिंह, राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

--Advertisement--

ऊना, 6 जून – अमित शर्मा

हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंडोगा के रहने वाले डोगरा रेजीमेंट के सैनिक कुलविंदर सिंह की अंत्येष्टि वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव की शमशान भूमि में की गई।

कुलविंदर सिंह करीब 20 दिन पूर्व जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में आग पर काबू पाते समय बुरी तरह से झुलस गए थे। जिन्हें आर्मी अस्पताल उधमपुर में भर्ती करवाया गया था। करीब 20 दिनों तक चली जिंदगी और मौत की इस जंग में मंगलवार को कुलविंदर सिंह की सांसों की डोर टूट गई।

दिवंगत सैनिक कुलविंदर सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

इस मौके पर कुलविंदर सिंह के साथी सैनिकों ने जहां फायर करते हुए उनके बलिदान को याद किया, वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम हरोली और डीएसपी हेडक्वार्टर ने विशेष रूप से अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलविंदर सिंह स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी के बड़े भाई थे।

कुलविंदर सिंह अपने पीछे धर्मपत्नी और 11 एवं 8 साल के दो पुत्र छोड़ गए हैं। वीरवार को अत्यंत गमगीन माहौल के बीच सैकड़ों लोगों ने कुलविंदर सिंह को अंतिम विदाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...