होबार, कुड्डी, अवांह, काहरी, खेडेडा, गड़ाना के लोगो ने थामा कांग्रेस का दामन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने होबार सेक्टर की पंचायतें (होबार,कुड्डी,अवांह,काहरी,खेडेडा,गड़ाना) के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को ग्राम पंचायत अवांह के हुनेरा में संबोधित किया।

इस मौके पर इन सब पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठानिया का भव्य स्वागत किया। साथ ही इन पंचायतों के पांच परिवारों ने मौजूदा भाजपा विधायक व केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी परिवारों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। वही युवाओं द्वारा बाइक रैली भी निकाली।

इस अवसर पर भट्टियात ब्लॉक कांग्रेस,भटियात युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस,सेवादल,अनुसूचित जनजाति विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, एनएसयूआई,अल्पसंख्यक विभाग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...