हिमाचल में 7 इंस्पेक्टरों की पदोन्नति, बने DSP…अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां  

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सात पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर डीएसपी का तोहफा दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।

डीएसपी बनाए गए पुलिस अधिकारियों में प्रवीण कुमार, चंद किशोर, अशोक कुमार, बाबू राम, हरीश कुमार, योग राज और यशवंत सिंह शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक अधिकारी इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से दस दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय शिमला में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

ऐसा न करने पर यह माना जाएगा कि वे पदोन्नति में रुचि नहीं रखते हैं और यह आदेश वापस ले लिया जाएगा। हालांकि इनकी तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने पुलिस सेवा नियम, 1973, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के परामर्श से इन अधिकारियों को पदोन्नत किया है। पदोन्नत किए गए इन पुलिस अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 18 का लाभ दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...