हिमाचल में सियासी उबाल: कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है, और संकेत मिल रहे हैं कि सुक्खू सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। इस बात का खुलासा संभवतः जल्द हो सकता है।

अगर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कल कैबिनेट से इस्तीफा दे देते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि सरकार में भारी गड़बड़ी चल रही है।

इस पूरे मामले को हवा दी है चौधरी चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व सीपीएस (CPS) नीरज भारती ने। नीरज भारती ने अपने फेसबुक हैंडल पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि उनके पिता चौधरी चंद्र कुमार मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

उन्होंने आगे यह भी लिखा, “काम अगर दलालों के होंगे तो मंत्री बनकर क्या फायदा।” यह टिप्पणी बेहद गंभीर है और सीधे तौर पर सरकार के कामकाज और पारदर्शिता पर सवाल उठाती है।

सूत्रों के मुताबिक, ठियोग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और चौधरी चंद्र कुमार के बीच तीखी बहस हुई है।

बताया जा रहा है कि इसी बहस के बाद स्थिति और गंभीर हो गई, और शाम ढलते-ढलते नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया पर यह सनसनीखेज पोस्ट डाल दी।

नीरज भारती कांग्रेस में अपने बेबाक और मुखर तेवरों के लिए जाने जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है।

इससे पहले भी वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजा चुके हैं। उनकी यह नई पोस्ट एक बार फिर सरकार के भीतर चल रही खींचतान को उजागर करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...