हिमाचल में सबसे ज्‍यादा मतों से जीतने वाले जिला परिषद सदस्‍य की गुमशुदगी के बंटे पोस्‍टर, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

जिला परिषद सदस्य चैतन्य शर्मा के क्षेत्र में अल सुबह किसी अज्ञात वाहन से पूरे क्षेत्र में पोस्टर फेंके गए, जिसमे चैतन्य शर्मा को गुमशुदा बताया गया। कहा गया कि गढ़वाली नौकर कामकाज देख रहे हैं, जबकि चैतन्य शर्मा और उनके पिता दोनों गायब हैं। इन पोस्टर को बड़ी भारी मात्रा में भंजाल जिला परिषद वार्ड में फेंका गया है।

इसे जारी करने वाले ने पोस्टर के नीचे लिखा है गगरेट बचाओ मंच। इसके इलावा यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह किस पार्टी ने फेंके हैं या कैसे वो गगरेट को चैतन्य शर्मा से बचाना चाहता है।

इस पोस्टर को राजनतिक प्रतिशोध की नजर से देखा जा रहा है, क्योंकि चैतन्य शर्मा के नाम इस पंचायत चुनाव में पूरे हिमाचल में सबसे ज्यादा ज्‍यादा मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है और दो बड़ी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत भी जब्त करवाई थी।

इस पोस्टर के बारे में चैतन्य शर्मा ने बताया कि वो रोजाना 200 से अधिक फोन सुनते हैं और क्षेत्र में तीन गाड़ियां सैनेटाइज करने का अभ‍ियान चलाए हुए हैं। इसके अलावा तीन एंबुलेंस क्षेत्र में मरीजों को सुविधा दे रही हैं। एक गाड़ी लगातार राशन बांटने के कार्य मे जुटी हुई है, जहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर भी मरीजों को उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्‍होंने कहा इस मामले में वह क्‍या सफ़ाई दें, उनका काम खुद ऐसे लोगों को जवाब दे रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...