हिमाचल में नया मोटर वाहन एक्ट लागू, जाने नए नियम 

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार के संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्र सरकार के मोटर व्हीकल एक्ट को प्रदेश में लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने दो बार सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें अब विभाग को स्वीकृति मिली है। नियमों के अनुसार प्रदेश सरकार जुर्माने की न्यूनतम दरों में 10 गुना बढ़ा सकती है, लेकिन सरकार से इसे एक गुना यानी जितनी न्यूनतम राशि है उतनी ही तय की है, ऐसे में अब सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद यह जुर्माना राशि भी लागू हो जाएगी।

केंद्र सरकार के मोटर वाहन एक्ट के तहत बिना हैल्मेट दोपहिया वाहन चलाने पर पर 500 से 1500 रुपए तक जुर्माना करने का प्रावधान है। इसमें विभाग परिवहन विभाग ने 750 रुपए की राशि तय की है। इसके अतिरिक्त केंद्र संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट में नाबालिग के गाड़ी चलाने पर 25 हजार जुर्माना व गाड़ी पंजीकरण रद्द, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठने पर 500 रुपए जुर्माना, बिना ड्राइविंग लाइसैंस के गाड़ी चलाने, खतरनाक ड्राइविंग करने व ड्राइविंग के दौरान फोन पर बात करने पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना और बिना सीट बैल्ट के गाड़ी चलाने पर 1 हजार जुर्माना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...