हिमाचल में चुनाव से पहले हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा, सीएम ने किया केंद्र का धन्यवाद

--Advertisement--

Image

शिमला, 15 सितंबर 

सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जल्द जनजातीय दर्जा देने को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा भी मिल गया है। हाटी समुदाय पांच दशकों से जनजातीय दर्जा देने की मांग कर रहा था। इस फैसले के बाद 1 लाख 59 हज़ार 716 लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं 389 गांव इसके दायरे में आएंगे।

केंद्रीय जनजातीय विभाग ने हिमाचल सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट को पहले ही मंजूरी दे दी थी, जिसे बीते कल कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 1967 में जौनसार बाबर को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दे दिया गया था, लेकिन गिरीपार का क्षेत्र वंचित रह गया था।
55 साल बाद 14 जातियों को इसका लाभ मिलेगा। हाटी समुदाय की 154 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। हाटी समुदाय से 91 हजार 446 अनुसूचित जाति के लोगों को इससे अलग रखा गया है।
इस क्षेत्र के तहत 91,446 लोग अब क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोग रह गए है। हालांकि अनुसूचित जाति के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अब देखना होगा कि चुनावों से ठीक पहले भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक का किसको फायदा मिलेगा। सबसे ज्यादा लाभ शिलाई विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...