हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा की 20 वर्षीय बेटी का निधन, मीडिया समाज में शोक की लहर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

ईटीवी हिमाचल प्रदेश के स्टेट ब्यूरो प्रमुख रजनीश शर्मा की बेटी अमिल शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। आईजीएमसी शिमला में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से पूरे पत्रकार समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

20 वर्षीय अमिल शर्मा संजौली कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं और वह थैलेसीमिया से पीड़ित थीं। माता-पिता की इकलौती संतान होने के कारण यह दुख और भी गहरा है।

दोपहर को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों और पत्रकार जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

अमिल न सिर्फ एक होनहार छात्रा थी, बल्कि उनकी काव्य प्रतिभा भी अद्वितीय थी। वह बेहतरीन कविताएं लिखती थीं और उनकी लेखनी में गहराई थी।

कुछ समय पहले ही उन्होंने 13 महाविद्यालयों की काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी कविताएं युवा लेखकों के लिए प्रेरणादायक मानी जाती थीं।

हिमखबर न्यूज नेटवर्क परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना करता है। हिमाचल प्रदेश के पत्रकार समाज ने भी इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...