हिमाचल के दो दिवसीय आपदा दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

--Advertisement--

शिमला, 11 सितंबर – नितिश पठानियां

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार को कुल्लू, मंडी, सोलन जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेंगी।

इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। इसके बाद कल शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रूककर बुधवार को शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे-धीरे उबर रहा है। अब प्रदेश में 60 ही सड़कें बंद हैं, जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का टारगेट रखा है।

प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है। केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है। नुकसान बहुत ज्यादा है, उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतु योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी, उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। इसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में अधिकारियों से मिलेंगे, ताकि पुनर्वास कार्य में तेजी आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कल दिल थाम के बैठने वाली शाम, सुपर संडे को महासंग्राम

हिमखबर डेस्क  भारत-पाकिस्तान मैच में कुछ खास होता है। दिन...

ऑनलाइन कक्षा में चली अश्लील वीडियो, छात्रा की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

हिमखबर डेस्क  हमीरपुर जनपद के एक सरकारी स्कूल में ऑनलाइन...

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव हेतु दुकानें एवं मार्केट आवंटन का शेड्यूल जारी*

कुल्लू, 13 सितम्बर - हिमखबर डेस्क  जिला राजस्व अधिकारी एवं...