शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल नंबर से पंजीकृत लग्जरी गाड़ी ने बिहार में धूम मचा रखी है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की हिमाचल नंबर प्लेट वाली बुलेटप्रूफ लग्जरी गाड़ी देश भर में सुर्खियां बटोर रही है।
बताया जा रहा है कि यह लैंड क्रूजर गाड़ी, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है, उन्हें उनके एक मित्र ने तोहफे में दी थी। इस गाड़ी के चलते पप्पू यादव को फिर से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है।
गाड़ी की नंबर प्लेट (HP-52B-7143) के अनुसार यह हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण आरएलए (रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी) द्वारा पंजीकृत है। एप से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गाड़ी किसी अजय कुमार के नाम पर पंजीकृत है, जबकि पप्पू यादव ने दावा किया कि गाड़ी उनके मित्र प्रकाश की है।
इसके अलावा, गाड़ी 2019 में पंजीकृत बताई गई है, लेकिन यह मॉडल 2008 का है। यह असमानता गाड़ी के पंजीकरण और स्वामित्व को लेकर सवाल खड़े कर रही है। सोशल मीडिया पर भी इस गाड़ी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
गाड़ी की वैधता और उसके उपयोग को लेकर अब यह मामला जांच का विषय बन गया है। वहीं, इस गाड़ी की वजह से हिमाचल प्रदेश भी अचानक चर्चा में आ गया है। अब देखना यह होगा कि इस विवाद का निष्कर्ष क्या निकलता है और क्या यह मामला किसी बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है। वीडियो के लिए बेहतरीन स्क्रिप्ट बनाएं।

