हिमाचल की पांगी घाटी में टूटा ग्लेशियर, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

Image

चंबा, 27 जनवरी – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद अब हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चंबा जिला के पांगी में ग्लेशियर टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि मिंधल पंचायत के साथ लगते अझल नाले में ग्लेशियर टूटा है।

हालांकि गनीमत ये रही कि ग्लेशियर टूटने से कोई जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने से कई गांव के साथ संपर्क टूट गया है। वहीं आस-पास के इलाकों सहित अन्य पंचायतों के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ग्लेशियर साथ लगते रिहायशी इलाके से थोड़ा दूरी पर टूटकर गिरा है। ग्लेशियर टूटने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए।

आपको बता दें कि चंबा की पांगी घाटी में लगभग 6 महीने तक बर्फ चादर बिछी रहती है। ऐसे में यहां आवाजाही पूरी तरह से ठप रहती है। सर्दियों के मौसम में हमेशा से ही यहां ग्लेशियर टूटने का खतरा बना रहता है।

उधर, मौसम विज्ञान के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं 28 जनवरी यानी शनिवार से प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...