हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताई कार्यकारिणी भंग करने की वजह, जानें क्या कहा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में संगठन से जुड़े ऐसे कार्यकर्ताओं को पूरा अधिमान दिया जाएगा जो पिछले लंबे समय से पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान रहें हैं और जो पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय दे रहे हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उनके व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आग्रह पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को चुस्त दुरुस्त करने व संगठन में नए लोगों को शामिल करने के लिए पीसीसी के साथ साथ सभी ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी को भंग किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ ऐसे युवाओ, महिलाओं को शामिल किया जाएगा जो पिछले लंबे समय से बगैर किसी पद के पार्टी की सेवा कर रहें है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की आवश्यकता पिछले लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिये कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जल्द ही एक बैठक कर संगठन का पूरा खाका तैयार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...