हारे हुए नेताओं के नाम नहीं आएंगे किसी नींव या उद्घाटन शिला में

--Advertisement--

अब उद्घाटन पट्टिका में सिर्फ निर्वाचित का नाम

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल सरकार ने राज्य की सरकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की पट्टिकाओं पर लिखे जाने वाले नाम को लेकर लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा सत्र के दौरान इस बारे में विपक्ष की आपत्ति के बाद आश्वासन दिया था।

इस आश्वासन के आधार पर अब मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों और उपायुक्तों को यह पत्र लिखा है। यह पत्र 26 फरवरी 2024 का है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के फील्ड दफ्तरों में अब पहुंचा है।

मुख्य सचिव की ओर से कहा गया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुसार भविष्य में उद्घाटन या शिलान्यास पट्टिकाओं पर नाम लिखते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि इन पट्टिकाओं पर केवल चुने हुए विधायकों, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा सरकार से सैलरी या ऑनरेरियम लेने वाले सदस्यों के ही नाम लिखे जाएं।

भविष्य में यदि कोई अधिकारी इन दिशा निर्देशों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने कुछ विधानसभा क्षेत्र में हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पट्टिकाओं पर लिखने का विरोध किया था और तर्क दिया था कि विधायक प्राथमिकता के तहत बनने वाली स्कीमों में भी हारे हुए उम्मीदवारों के नाम लिखे जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस बारे में संशोधित निर्देश जारी करने के आश्वासन दिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...