हारचक्कियां में खुला टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस

--Advertisement--

लपियाना में देवभूमि मां बगलामुखी टैक्सी मैक्सी यूनियन की बैठक।

कोटला व्यूरो रिपोर्ट 

देवभुमि माँ बगला मुखी टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन कोटला के तहत आने वाले क्षेत्र हारचकियां मे टैक्सी ऑपरेटरों की बैठक हुई।इस बैठक में दुराना व हारचकियां को ब्रांच ऑफिस बनाने की दी सहमति दर्ज की गई।

साथ की दुराना व हारचक्कियां में टैक्सी यूनियन का ब्रांच ऑफिस खोला गया। साथ ही पुलिस चौकी लंज में प्राइवेट गाड़ियों में सवारियों को ढो रहे लोगों के खिलाफ यूनियन ने शिकायत भी दी।

वहीं देव भुमि टैक्सी यूनियन कोटला के अध्यक्ष व देवभुमि ज़िला कांगडा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि हम सभी टैक्सी ऑपरेटर सरकार को टैक्स देकर गाड़ियां डाली है लेकिन कुछ लोग प्राइवेट गाड़ियों में सवारियों को ले जाते है जिससे हमारा काफी नुकसान हो रहा है।

उंन्होने दो टूक सरकार को चेताया है कि या तो निजी गाड़ियों में सवारियां ले जा रहे लोगों पर कार्रवाई की जाए ,या कार्रवाई नहीं कर सकते तो हम भी टैक्सी परमिट से प्राइवेट करवाकर सवारियां ले जाने की परमिशन दी जाए।

हम परमिट ,ग्रीन टैक्स,सहित कई टैक्स अदा करते हैं उंन्होने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित मिलकर ऑपरेटर भाइयों ने कई गाड़ियों को चेक किया जो बिना टैक्सी परमिट के भी सवारियों को ले जाती हुई पकड़ी गई। इस मौके पर यूनियन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...