हरियाणा के पर्यटकों की दबंगई, गाड़ी से पास लेने पर पीटा उपप्रधान

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सैंज पंचायत के उपप्रधान मेलाराम व अन्य दो लोगों से मारपीट कर भागने वाले हरियाणा के पर्यटकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मामला सोमवार शाम का है, जब अरट में बीडीसी चेयरमैन की कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर पंचायत उपप्रधान घटनास्थल पर गए थे। लौटते समय सुंदरघाट के समीप आरोपियों ने पास लेने को लेकर उनसे मारपीट की। जिसके बाद पर्यटक भागने में कामयाब हो गए।

शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी सहित पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी।

उधर, डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तहकीकात जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...