हरिपुर में विकास दिवस के रूप में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 23 जून 2023 को शनि मंदिर हरिपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जन्म दिवस विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस आयोजन में डॉ राजेश शर्मा कोषाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नरदेव कंवर प्रदेश अध्यक्ष मत्स्य विभाग हिमाचल कांग्रेस व हरिओम शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देहरा उपस्थित रहे।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र को भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित की व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने वीरभद्र जी की जीवनी व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। पुष्प रैणा महासचिव ब्लॉक पंचायती राज ने पूर्व मुख्यमंत्री जी को समर्पित एक बहुत ही अच्छी कविता उपस्थित लोगों को सुनाई।

इस मौके पर नरदेव कंवर ने बताया कि देहरा बनखंडी दरकाता के चिड़ियाघर के लिए स्वीकृत 500 करोड़ की राशि में से 260 करोड़ की राशि सरकार द्वारा पहले किस्त के रूप में रिलीज कर दी गई है। प्रागपुर में गोल्फ कोर्स का काम भी शीध्र लगने वाला है। केंद्र यूनिवर्सिटी का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ राजेश ने 2024 के लोकसभा चुनाव में आज से ही तैयारी करने का आग्रह किया। हरिओम शर्मा ने इस मौके पर बताया कि सुख की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम देहरा में शुरू कर दिया गया है। जिसमें हर पंचायत बूथ पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है तथा उन्हें मौके पर भी निपटने का प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही बूथ कमिटीयो का भी पुनर्गठन किया जा रहा है। जो काम 5 जुलाई 2023 से पहले पहले पूरा किया जाएगा। इस उक्त कार्य में नरदेव कंवर व डॉक्टर राजेश ने पूरे सहयोग की घोषणा की। कहा कि सुख की सरकार जन-जन के द्वार एक सही कार्यक्रम है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला महासचिव इंद्र शर्मा, ब्लॉग कांग्रेस के संगठन मंत्री पवन कुमार, इंदिरा देवी, जोगेंद्र, राजकुमार, किरण गुलेरी, यशपाल महाजन, इस्लामुद्दीन, पुष्पेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष मत्स्य विभाग हिमाचल कांग्रेसत उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...