हरिपुर के कटोरा के जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश

--Advertisement--

हरिपुर के कटोरा के जंगल में मिली बुजुर्ग की लाश

निजी संवाददाता – हरिपुर

पुलिस थाना हरिपुर के तहत पड़ते गांव कटोरा के एक वृद्ध का जंगल में बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेर सिंह आयु 77 वर्ष पुत्र मेहतावा राम निवासी अप्पर कटोरा 24 नवंबर को सत्संग सुनने के लिए गया था, जो कि घर वापस नहीं लौटा था।

परिवार के सदस्यों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह उनको ढूंढने में सफल नहीं हो पाए। इसके दो दिन बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में लिखवाई थी।

28 नवंबर को वहां के ग्रामीण जंगल की ओर गए थे तो वहां पर मेहंडू जंगल में पानी के एक नाले में उनके शव को देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान को दी।

संबंधित पंचायत प्रधान ने इस बाबत पुलिस थाना हरिपुर में इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस थाना हरिपुर से एएसआई माया मछिंद्रनाथ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले में 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी देहरा अनिल कुमार के बोल 

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि नजर कमजोर होने के चलते व्यक्ति रास्ता भटक गया था, जो कि जंगल के पानी वाले नाले में गिर गया था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...