हमेशा मिलता है स्व. वीरभद्र सिंह का मार्गदर्शन, जन्मदिन पर होलीलॉज में बोलीं प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की याद एक बार फिर ताजा हो गई। उनकी याद में नारे भी लगे और कार्यकर्ताओं की आंखें भी नम हुई। वीरभद्र सिंह की इस याद के ताजा होने का अवसर शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के जन्मदिन पर बना।

यहां प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं को प्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह की यादों के साथ संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के सानिध्य में रहने वाले कार्यकर्ता नम आंखों से उन्हें याद करते हुए भी नजर आए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नहीं हैं पर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा ही उनका मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास में किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि होलीलॉज के दरवाजे सदैव प्रदेशवासियों के लिए खुले हैं। जो भी उनकी समस्याएं हैं उन्हें होलीलॉज से दूर किया जाएगा।

इस मौके पर उनके समर्थकों ने होलीलॉज में जश्र मनाया। प्रदेश भर से कार्यकर्ता होलीलॉज पहुंचे थे। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष को फूल-मालाएं पहना कर शुभकामनाएं दी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी लोगों, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और सम्मान प्रदेश के लोगों ने होलीलॉज को दिया है उसका ऋण वह कभी नहीं चुका सकती हैं। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने केक काटा और आने जाने वाले सभी लोगों को मिठाई भी खिलाई।

इसी बीच कांग्रेस नेताओं ने आज पूरे प्रदेश में प्रतिभा सिंह के जन्मदिन की खुशी पर अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए और कई जगहों पर पौधरोपण व रक्तदान शिविरों का भी आयोजन भी किया गया। होली लॉज में उनके पुत्र लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी लोगों की आवभगत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...