‘स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है पोषण शिक्षा’

--Advertisement--

बड़सर में पोषण जागरुकता के लिए लगाई शिक्षा चौपाल

हमीरपुर 05 सितंबर – हिमखबर डेस्क

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़सर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत शिक्षा चौपाल आयोजित कीं। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी शिक्षा चौपाल में भाग लेकर आंगनवाड़ी कर्मचारियों और अन्य महिलाओं को पोषण के महत्व से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सही पोषण बहुत जरूरी है। आम लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरुक एवं शिक्षित करके स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि पोषण अभियान के तहत पोषण शिक्षा को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। पोषण शिक्षा जीवन के लिए एक बहुत बड़ी शिक्षा है। यह एक व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसीई लर्निंग कॉर्नर को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा इन केंद्रों में शिशुओं के अधिक से अधिक प्रवेश पर जोर दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि शिशुओं के पोषण में उनकी माताओं के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और उनकी माताओं को पौष्टिक भोजन और पेय पदार्थों का चयन करने के लिए ज्ञान एवं कौशल प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से बच्चों के सही पोषण का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...