स्वच्छता अभियान की उड़ रही सरेआम धज्जियां, विभाग सोया गहरी नीद

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

नाचन की ग्राम पंचायत चैल चौक मौवी सेरी रोड पर गंदगी का आलम छाया हुआ है। रोड के साथ बनी नालिया बंद है और विभाग गहरी नीद में है। बार बार सूचित करने के उपरांत भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। स्कूल के छोटे छोटे बच्चे इसी मार्ग से घर से स्कूल और स्कूल से घर जाते है कभी कभार स्लिप होकर तो कभी गाडियों के चलने से गंदगी ऊपर पड़ रही है।

समाज सेवी एवं आम आदमी पार्टी नाचन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 3 महीने पहले विभाग से बात करने पर बताया गया था कि इस रोड पर बनी नालियों का कार्य संबंधित ठेकेदार को दे दिया गया है और जल्द ही कार्य को शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक कार्य तो दूर की बात नालियां भी खोली नहीं गई है।

नालियां पूरी गंदगी से भर चुकी है और सारा गंदा पानी सड़क में बह रहा है, उसे देख लग रहा है कि सड़क के अंदर ही नालियां है, जो स्वच्छता अभियान की पोल खोल कर रख देता है। उन्होंने कहा कि विभाग से बार-बार निवेदन करने पर अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

राकेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कार्य को किया जाए, अन्यथा ग्रामीणों संग विभाग का घेराव किया जाएगा और पूछा जाएगा कि इस कार्य को करने में विलंब क्यों हो रहा है। माननीय मंत्री लोक निर्माण विभाग को भी लिखित में इसके बारे में पूछा जाएगा और विभाग के कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...