स्कूल में टल्ली होकर पहुंचे गुरुजी, सीढ़ियों पर लुढ़के तो बच्चों ने संभाला

--Advertisement--

झूमते हुए लुढ़का, बच्चों ने संभाला, हिमाचल के रानीताल में शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, गेट पर लड़खड़ाया और फिर धड़ाम

हिमखबर डेस्क

टीचर, यानी गुरुजी के बारे में कहा जाता है कि वे नौनिहालों का भविष्य संभालते हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मामला बिल्कुल उल्टा है। यहां पर भी एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल के गेट पर लड़खड़ता हुआ नजर आया। तो बच्चों ने शिक्षक को संभाला।

जिले के देहरा के रानीताल में एक गुरुजी दारू पीकर ऐसे टल्ली हुए कि स्कूल की सीढ़ियों पर लुढ़क गए। स्कूल के बच्चों ने उन्हें संभाला। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के देहरा के रानीताल का यह मामला है। जिले के कोठार रानीताल सरकारी स्कूल का यह शिक्षक बताया जा रहा है। शिक्षक नशे में इतना धुत था कि ठीक तरह चल भी नहीं पा रहा था।

बड़ी मुश्किल से हिचकोले खाता हुआ जैसे ही स्कूल के गेट की सीढ़ियां उतरने लगा और सीढ़ियों पर ही लुढ़क गया। बच्चों ने शिक्षक को उठाया औऱ संभाला।

जैसे ही शिक्षक स्कूल के गेट पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने पीछे से वीडियो बना ली। वीडियो में लोग साफ कह रहे हैं कि शिक्षक ने शराब पी है और प्रिंसिपल को इसकी जानकारी देनी पड़ेगी। इसके बाद शिक्षक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...