सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों की बैठक में SOP पर की विस्तृत चर्चा

--Advertisement--

सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों की बैठक में SOP पर की विस्तृत चर्चा।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

आज दिनांक 28.9.2024 को सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों की तिमाही बैठक का आयोजन पुलिस लाइन चम्बा में किया गया जिसमे 30 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा शिवानी मेहला ने की।

बैठक में डीजीपी हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की गई SOP पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने SOP में दिए सभी मुद्दों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों ने भी अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल डालने के लिए हर सम्भव सहायता देने का वचन दिया।

सेवा निवृत पुलिस कर्मचारियों की तरफ से सुझाव दिया गया कि जिला में अजनबी आदमियों फेरी वालों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है,इनकी पूर्ण वेरिफिकेशन करने की जरूरत है जिससे अपराधिक तत्व जिले में शरण न ले पाएं।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष परस राम, सेवा निवृत उप पुलिस अधीक्षक जर्म सिंह, सेवा निवृत उप पुलिस अधीक्षक कर्म सिंह, सेवा निवृत उप पुलिस अधीक्षक बाबू राम, सेवा निवृत उप पुलिस अधीक्षक जगदीश, सेवा निवृत निरीक्षक ओंकार सिंह, किशोर कुमार, अजीत कुमार, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...