सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से नौकरी

--Advertisement--

7वीं पास से लेकर पीजी वालों को बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से नौकरी

हिमखबर डेस्क

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जॉब का शानदार मौका है। यहां फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और वॉचमैन/माली के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की वेबसाइट  पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म कंप्लीट कर सकते हैं।

इन सभी पदों पर अभी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी आखिरी तारीख 31 मई, 2024 है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन फॉर्म भर दें। सेंट्रल बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी पदों पर अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है।

फैकल्टी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएसडब्ल्यू के साथ पीजी/ ग्रामीण विकास में एमए/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान में एमए/ बीएससी/बीए के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी जरूरी है।

ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को बीए/बीकॉम/ बीएसडब्ल्यू की डिग्री के साथ कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना भी आवश्यक है। अटेंडर की पोस्ट के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। माली/चौकीदार के लिए 7वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं।

वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...