सुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘मेरे मरने की वजह मेरी बीवी’ जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना

--Advertisement--

एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में पत्नी और उसके घरवालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। विक्की ने सुसाइड नोट लिखा है कि मेरे मरने की वजह मेरी पत्नी और उसके घरवाले है।

व्यूरो रिपोर्ट

दस साल से पत्नी की बेरुखी झेल रहे बरेली के संजय नगर निवासी युवक ने मारपीट अभद्रता से आहत होकर रविवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने पत्नी व उसके घरवालों को ही मौत का जिम्मेदार बताया।

विक्की उर्फ विनय (30) पल्लेदारी करके गुजारा करता था। पड़ोस की ही युवती से उसने दस साल पहले प्रेमविवाह व कोर्टमैरिज की थी। दंपती का आठ साल का बेटा ओम है। रविवार आधी रात में विक्की ने छत के कमरे में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।

रात के अंतिम पहर परिवार की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट और कमरे से शराब का क्वार्टर मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर विक्की के भाई कपिल ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी तलाक मांगने लगी थी।

इससे विक्की तनाव में रहता था। बताया कि कुछ दिन पहले झगड़े के बाद विक्की की पत्नी बारादरी थाने में पति व उनके खिलाफ तहरीर देकर मायके में रह रही थीं। रविवार शाम विक्की उन्हें बुलाने गया तो वह नहीं आईं। आरोप है कि विक्की से उसके साले ने गालीगलौज कर दी और घर से निकाल दिया।

विक्की घर पहुंचा तो गुस्से में था। इस बीच रात में उनकी पत्नी साथ में पुलिस लेकर विक्की के घर आ गईं। आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने विक्की की पिटाई कर दी, उनके पिता ने बचाने की कोशिश की तो उनसे भी अभद्रता की। हिदायत देकर पुलिस चली गई कि वह पत्नी से झगड़ा करने ससुराल न जाया करे। फिर विक्की ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

सुसाइड नोट में यह किया जिक्र

विक्की ने सुसाइड नोट लिखा है कि मेरे मरने की वजह मेरी पत्नी और उसके घरवाले है। मेरे कई बार बुलाने पर भी वह नहीं आई। मेरी शादी को दस साल हो गए हैं। पत्नी दस साल में लड़ाई करके दस बार ही मायके जा चुकी है, वह बुलाने गया तो साले ने उससे अभद्रता की। विक्की ने लिखा कि उसके शव को पिता और दोस्त पिंटू के अलावा कोई नहीं छुएगा। उसकी जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से उसका अंतिम संस्कार हो जाएगा।

पत्नी बोलीं- ऐसा कर लेंगे पता नहीं था

विक्की की मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी ससुराल और फिर पोस्टमार्टम हाउस तक आईं। वह रो रही थीं। मीडिया ने उनसे पूछा तो पहले कुछ नहीं बोलीं। फिर बताया कि पति शराब पीकर झगड़ा करते थे, इसलिए मायके चली गई थीं। कल फिर पति ने झगड़ा किया, उन्हें नहीं पता था कि यह नौबत आ जाएगी कि वह जान दे देंगे।

मां ने की थी शिकायत, होने वाली थी पंचायत

विक्की की मां पैरालिसिस की मरीज हैं। विक्की और उनकी पत्नी के झगड़े से वह परेशान थीं। किसी के न होने पर किसी तरह घर का काम भी उन्हीं को करना पड़ता था और ओम की देखभाल भी उनकी जिम्मेदारी थी।

सप्ताह भर पहले उन्होंने एसएसपी दफ्तर में पत्र देकर बेटा और बहू की शिकायत की थी। कहा था कि उन्हें रोज की किचकिच से निजात दिला दी जाए। अधिकारियों ने बारादरी थाना पुलिस को सभी पक्षों की पंचायत कराकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया था, जल्दी ही थाने में सभी पक्ष बुलाए जाने थे कि यह घटना हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...