सुरजीत के सर पर सजा नगर परिषद बद्दी का ताज 

--Advertisement--

सुरजीत के सर पर सजा नगर परिषद बद्दी का ताज 

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

कांग्रेस के सुरजीत चौधरी नगर परिषद बद्दी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में भाजपा के चारों पार्षदो ने भाग नहीं लिया।

एसडीएम बद्दी विवेक महाजन ने मंगलवार दोपहर तीन बजे चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस के सभी पांच पार्षद व विधायक रामकुमार चौधरी मौजूद रहे।

कांग्रेस के सुरजीत चौधरी, पूर्व चेयरमैन तरसेम लाल, मोहनलाल, अजमेर कौर व जस्सीराम निर्धारित समय पर बैठक में आ गए थे। कांग्रेस का बहुमत होते देख भाजपा के पार्षदो ने बैठक में भाग नहीं लिया।

बैठक में वार्ड नौ के पार्षद सुरजीत चौधरी को सभी ने एकमत से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर एसडीएम विवेक महाजन ने सुरजीत चौधरी को अध्यक्ष चुना।

चुनाव के बाद नप कायार्लय परिसर में सीपीएस रामकुमार चौधरी के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला गया। चौधरी ने बताया कि कांग्रेस के सभी पार्षदों ने सुरजीत चौधरी को सर्वसम्मति से नप का अध्यक्ष चुना है। नवनिवार्चित चेयरमैन सुरजीत चौधरी ने कहा कि सभी वार्डो में समान विकास कराया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...