सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

धर्मशाला, 17 जनवरी – हिमखबर डेस्क

सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है।

इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे। इसके लिए वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच और लम्बाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय देहरा, 22 जनवरी को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालामुखी, 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा तथा 24 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंजयाण के कालेज में लगाया रक्तदान शिविर, 48 लोगों ने किया रक्तदान

रैडक्रॉस सोसाइटी ने रैड रिबन क्लब और एनसीसी इकाई...

रिटायर्ड टीचर शीला देवी ने प्राकृतिक खेती से उगाया कई क्विंटल आलू

हिमखबर डेस्क  प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश...