फतेहपुर – अनिल शर्मा
जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के कस्बा रैहन का एक सुनार ठगी का शिकार हो गया। उसे कुछ अज्ञात लोगों द्बारा नकली सोना देकर आठ लाख रुपए ठग लिए गए।
इस विषय पर व्यापार मंडल प्रधान चेतन चंबियाल ने सभी सुनारों से विनती की है कि वे घर में किसी भी अनजान व्यक्ति से सावधान रहें।
उन्होंने कहा कि आरके ज्वेलर्स के पास 26 मई को कुछ अनजान लोग सोना गिरबी रखकर आठ लाख रुपए ले गए थे। जब शक होने पर सोने की जांच की गई, तो सोना नकली निकला। बताया जा रहा है कि इसकी रिपोर्ट पुलिस में दे दी गईं है।