सुक्खू ने निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, हिमाचल की कर्ज सीमा बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर की बात

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनसे राज्य के विभिन्न बजटीय एवं वित्तीय मुद्दों के समाधान का आग्रह किया है। राज्य के सूचना विभाग शुक्रवार को बताया कि उन्होंने गुरुवार रात को श्रीमती सीतारमण से भेंट कर राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इस दौरान उन्होंने तुर्की से सेब आयात के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ ही प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में सर्वव्यापी वृद्धि करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश तथा अन्य विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी भेंट की और जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं के लिए लंबित धनराशि जारी करने का आग्रह कर प्रदेश की लंबित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं को स्वीकृत करने का आग्रह किया।

सुक्खू ने विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रदेश के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में राज्य की मुफ्त बिजली हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...