सीएम और डिप्टी सीएम जम्मू-कश्मीर में करेंगे चुनाव प्रचार, कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए अपनी ताकतवर टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है।

दोनों ही नेता अपने राजनीतिक अनुभव व नेतृत्व कौशल के लिए जाने जाते हैं तथा हिमाचल प्रदेश की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी इस सूची में मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री के नाम के शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर चुनावों में एक प्रभावशाली प्रचार अभियान चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम अग्निहोत्री के अनुभव और राजनीतिक समझ से कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में  महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...