सीएचसी लंज में निर्माण कार्य शुरू होने पर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे, विधायक पठानियां का किया धन्यवाद

--Advertisement--

डडोली, अप्पर लंज, के प्रतिनिधियों ने उपमुख्य सचेतक का जताया आभार।

लंज – निजी संवाददाता 

शाहपुर विस क्षेत्र के ड़डोली, अप्पर लंज, लंज खास के प्रतिनिधियों एवं सुमन अध्यक्ष चंगर कांग्रेस कमेटी लंज सुमन मेहरा, प्रधान रेखा देवी, प्रधान आशा देवी, जन्म सिंह गुलेरिया, रणजीत बग्गा, कृष्ण कौंडल, बलजीत कौर पूर्व प्रधान, उप प्रधान शिव चरण, अनिता देवी, कैप्टन कपूर सिंह, उप प्रधान हंसराज, युवा कांग्रेस महासचिव कशिश धीमान, रत्न चंद, मेहर सिंह, नसीब सिंह राणा व्यपार मंडल प्रधान, प्रफुल्ल पाठक, रजत कुमार, साहिल कुमार, संजीव राणा, विनय डोगरा, फौजा सिंह, अच्छर सिंह, अंजू देवी, अमलीक पड्डा, कुलदीप गुलेरिया, गंधर्व सिंह, नवीन कुमार, जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान सहित सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता और चंगर संघर्ष समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज में निर्माण कार्य आरंभ होने पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां का आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि लंज क्षेत्र लंबे अरसे से विकास की दृष्टि से पिछड़ा रहा है लेकिन उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गत अढ़ाई वर्षों में सरकार की ओर से सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रतिनिधियों ने कहा कि चंगर संघर्ष समिति काफी लंबे समय से इस क्षेत्र की मांगों को उठा रही है तथा इस बार बतौर जनप्रतिनिधि विधायक केवल सिंह पठानियां ने इस क्षेत्र में कई विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए भरसक प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि कि कम वोल्टेज की समस्या से निजात हेतु शाहपुर-लंज विद्युत योजना के अंतर्गत 33 केवी की नई एचटी लाइन डाली जा रही है, जिस पर 3.84 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं।

लंज-नगरोटा सूरियां सड़क के नवीनीकरण के साथ साथ वन विश्राम गृह लपियाणा के परिसर में वन विभाग के 15 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का नींव पत्थर रखा। इस सामुदायिक भवन के बनने से स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...