सिहुन्ता की धुलारा कस्बे की सहकारी सभा का हुआ चुनाब,मोहिंद्र सिंह राणा को सर्वसम्मिति से चुना अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता- अनिल संबियाल

दी सहकारी सभा धुलारा में मोहिंद्र राणा का परचम बताते चलें कि जिला चम्बा की तेहसील सिहुन्ता की धुलारा कस्बे की सहकारी सभा का चुनाब निरिक्षक मिलाप संवियाल की देख रेख में हुआ। इसमें सहकारी सभा धुलारा स्थित द्रम्मनाला की सचिव इन्दू वाला के अलावा सभा के पूर्व अध्यक्ष चुहड सिंह के साथ-साथ सभा के 61 सदस्यों ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई ।

बता दें कि इस सहकारी सभा के सदस्य है मल्हेत्रा , बसोल्धा , लोधरगड़ , खिल्ला, धुलारा, द्रम्मनाला गांव के कुल 420 सदस्य हैं। उपस्थित 61 सदस्यों ने हि.प्र. सरकार के नायब तहसीलदार के पद से सेवा निवृत मोहिंद्र सिंह राणा गांव द्रम्मनाला को सर्वसम्मिति से अध्यक्ष पद पर चुना तथा लोधर गढ़ के अशोक कुमार को उपाध्यक्ष , रेखा देवी को को कोषाध्यक्ष तथा सुरेन्दर महाजन , मोहिन्दर सिंह तथा बलवान रनोट को सदस्य के रूप में चुना।

नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहिंद्र राणा ने कहा कि इस सहकारी सभा धुलारा के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। तथा हिमाचल सरकार की इस सहकारी सभा की हर जन कल्याणकारी योजना से लोगों को जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उधर नव निर्वाचित सदस्य बलवान रनोट ने कहा कि जिन कारणों से यह सहकारी सभा घाटे में चल रही है पता करके सभा को घाटे से ऊपर उठाने की सभी कार्यकारिणी द्वारा कोशिश की जाएगी |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...