सिरमौर में युवा IT शिक्षक का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज के बनौर गांव से मंगलवार सुबह एक दुखद समाचार मिला है। क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी और कांग्रेस के जोन प्रभारी, हिरदाराम चौहान की पुत्रवधू विजय लक्ष्मी का सोमवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। समूचे इलाके में शोक की लहर है।

करीब पांच साल पहले दिवंगत विजयलक्ष्मी राजेश चौहान उर्फ छोटू से प्रणय सूत्र में बंधी थी। वो शिक्षा विभाग में आईटी टीचर के तौर पर सेवारत थी। दिवंगत विजय लक्ष्मी अपने पीछे एक मासूम बेटी भी छोड़ गई हैं।

शिक्षक के निधन से समूचे शिक्षा जगत में शोक की लहर है। विजय लक्ष्मी के असमय निधन ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। हालांकि निधन की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर नाहन मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...