सिंचाई का पानी न मिलने से किसानों की नगदी फसल बर्बाद, किसानों ने विभाग की लचर व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार 

--Advertisement--

सिंचाई का पानी न मिलने से किसानों की नगदी फसल बर्बाद, किसानों ने विभाग की लचर व्यवस्था को ठहराया जिम्मेदार।

मंडी/बल्ह – अजय सूर्या

बल्ह घाटी में लैफ्ट बैंक सिंचाई योजना हांफने से किसानों की टमाटर की नगदी फसल चौपट हो गई है । किसानों ने विभाग की लचर कार्यशैली को लेकर टमाटर की फसल को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

वाम तट योजना के सहारे किसानों ने परम्परागत फसलो को लगाना छोड़ कर नगदी फसलो की ओर रुझान किया था ।किसानों की कोशिश पिछले सालों में परवान भी चढ़ी थी ।

मगर इस साल लैफ्ट बैंक सिंचाई योजना का पानी किसानों के खेतों में न पहुंच पाने से किसानों द्वारा लगाई गई टमाटर की नगदी फसल बिना पानी के सुख गई । किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी न मिलने से किसानों की कमर टूट गई है ।

जल शक्ति विभाग को बार बार सिंचाई का पानी मुहैया करवाने के लिए किसानों द्वारा गुहार लगाई गई मगर बिभाग के कानों में जूं नही रेंगी ।

बल्ह क्षेत्र के वामतट पर बाल्ट पंचायत ,सोयरा ,गलमा के किसानों ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने खेतों में टमाटर की फसल लगाई थी, जो पानी न मिलने व इन दिनों पड़ रही जबरदस्त गर्मी के कारण बर्बाद हो गई है ।

विभाग द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से सिंचाई का पानी आबंटित किया जाता था ।मगर ठेकेदार के द्वारा रखे गए कर्मचारी उचित वेतन न मिलने से काम छोड़ गए है ।

जिसके कारण सिंचाई के लिए पानी वितरण करने के लिए कोई भी व्यक्ति न होने से किसानों को पानी नही मिल रहा ।

किसानों भोलानाथ ठाकुर, देवराज, योगराज, कार्तिक, दीपक, देशराज, सुरेंद्र , चिन्त राम, हरिराम सहित किसानों ने जल शक्ति बिभाग पर लापरवाही बरतने व किसानों की नगदी फसल खराब करने के जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश सरकार से विभाग के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

सहायक अभियंता के बोल 

जल शक्ति विभाग के लैफ्ट विंग के सहायक अभियंता मान सिंहः भारती ने की विभाग ने नया टेंडर करवा दिया है। नये ठेकेदार द्वारा सिंचाई के पानी वितरण का कार्य शुरू कर दिया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...