साल की पहली बर्फबारी से दिलकश हुआ पराशर का नजारा, तपोस्थली के चारों तरफ बिखरी चांदी

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

अपनी सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर पराशर ऋषि की तपोस्थली ने सफेद चांदी की चादर ओढ़ ली है। बीते दो दिन से प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच यहां पर भी ताजा हिमपात हुआ है।

हर साल पराशर ऋषि की पहाडिय़ां बर्फ से लकदक होती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है।

ताजा बर्फबारी से पराशर ऋषि के आसपास रहने वाले किसानों और बागवानों के चेहरों पर रौनक छा गई है। किसान और बागबान इस बर्फबारी को फसलों के लिए बेहतर मान रहे हैं।

वहीं पर्यटकों ने भी पराशर की इस सुंदरता को नजदीक से देखने का मन बनाया है। हालांकि प्रशासन ने अभी पर्यटकों के यहां जाने पर रोक लगा दी है लेकिन मौसम साफ होने के बाद पर्यटक यहां जा सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...