सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों का मनाया जन्मदिन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत पंचायत सराह में महिला एवम बाल विकास विभाग रैत द्वारा सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के तहत बच्चों का जन्मदिन मनाया गया।

जिसमें बिभाग की तरफ़ से सुपरवाइजर रवि कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा देवी, शिवानी और पवना देवी उपस्थित रही। कार्यक्रम में आस पास की लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया ।

सुपरबाइजर रवि कुमार ने अपने संबोधन में विभाग के बारे जानकारी देते हुए कहा की हर महीने की पहली और 15 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में इस तरह के सामुदायिक आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जिसमे गर्भवती महिला की गोदभराई, बच्चे का जन्मदिन मनाना, ब अनप्राशन , सुपोषण दिवस, हाथ धोने की कला का प्रदर्शन आदि किया जाता है ।

वहीं साथ हीं सुपरवाइजर रवि कुमार ने बच्चे के पहले 1000 स्वर्णिम दिनो पर जानकारी देते हुए बताया की इस दौरान अगर बच्चे का अच्छे से ख्याल रखा जाए तो बच्चा बिलकुल तंदरुस्त रहेगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान दीपक, वॉर्ड सदस्य पवना देवी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...