साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत

--Advertisement--

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत

ऊना – अमित शर्मा

जिला के दौलतपुर से चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। यह हादसा जिला के चुरूडू रेलवे स्टेशन के समीप पेश आया है। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम साबरमती एक्सप्रेस दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से चुरूडू रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान कमला देवी अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गई।

जख्मों के ताव न सहते हुए बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान 75 वर्षीय कमला देवी पत्नी दिलीप चंद निवासी सेरी डाकघर हम्बोली के रूप में की गई है।

रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम चंद के बोल

रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज पुरुषोत्तम चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...